नए लोगों को ही देंगे सदस्यता : चतुर्वेदी

BY — August 24, 2012

udaipur. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी का भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट के नेतृत्व में सिटी स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष ने शहर जिले के सदस्यता अभियान की शुरूआत कराई व नाथद्वारा प्रस्थान कर गये जहां चल रही मुरारी बापू की रामकथा में शामिल हुए।

भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि सिटी स्टेशन से प्रदेशाध्यक्ष पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां पर प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियन के तहत शहर जिला उदयपुर भाजपा के सदस्यता अभियान का श्री गणेश किया। इस अवसर पर साहू समाज के उपाध्यक्ष ख्यालीराम वरण्डियां को सदस्यता फार्म भर 5 रुपए जमा कर सदस्य बनाया गया। चतुर्वेदी ने उपस्थिति कार्यकर्ताओं से कहा कि सदस्यता अभियान में नये सदस्य ही बनाने हैं। पुराने सदस्यों को पुन: सदस्यता नही लेनी है। चतुर्वेदी ने कहा कि हम इस बार 20 प्रतिशत सदस्यों की वृद्धि करने जा रहे है। प्रत्येक मण्डल स्तर पर 20 प्रतिशत की वृद्धि कर पार्टी के लक्ष्यों को पूरा करने की आवश्यकता है।
प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, महामंत्री चन्द्रसिंह कोठारी, भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. अलका मूंदडा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष डॉ. जाकिर हुसैन घाटी वाला, भाजपा नेता गजपालसिंह राठौड, भाजयुमो जिला महामंत्री नरेश वैष्णव, गजेन्द्र भण्डारी, आईटी के प्रदेश संयोजक मनोज जोशी आदि उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *