भाजपा जजा मोर्चा का प्रशिक्षण शिविर 30 को

BY — August 29, 2012

udaipur. भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा शहर/देहात जिले का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को पटेल सर्कल स्थित स्व. सुन्दरसिंह भण्डारी भवन, भाजपा कार्यालय पर होगा।

मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि जनजाति मोर्चा शहर/देहात के कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सुबह 9 बजे से शुरू होगा। मोर्चा के शहर जिलाध्यक्ष हरीश मीणा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर मे मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रमेश मीणा, राष्ट्रीय महामंत्री कनकमल कटारा, प्रदेश महामंत्री नानालाल अहारी, पूर्व विधायक चुन्नीलाल गरासिया, वन्दना मीणा आदि कई प्रदेश, शहर व देहात के पार्टी के नेता सम्बोधित करेंगे। मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष शंकर खराड़ी ने बताया कि इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शहर व देहात जिला के पदाधिकारी, मण्डल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहेगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *