‘मोहन से महात्मा’ पर कठपुतली नाट्य प्रदर्शन

BY — September 8, 2012

udaipur. महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, राजस्थान समग्र सेवा संघ तथा पर्यटन विभाग, के तत्वावधान में उदयपुर में आयोजित नौ दिवसीय ‘मोहन से महात्मा’ कठपुतली नाट्य का प्रदर्शन शनिवार सुबह रानी रोड स्थित सेन्ट मेथ्यू स्कूल एवं बाद में बाल विनय मन्दिर स्कूल हरिदास जी की मगरी में आयोजित किया गया।

कठपुतली नाट्य में गांधीजी के जीवन की विभिन्न घटनाओं का प्रदर्शन करते हुए छात्र-छात्राओं को छूआछूत, मांस-मंदिरा जैसी बुराईयों से दूर रहने, अपने माता-पिता एवं गुरूजनों का सम्मान करने, सच बोलने आदि का संदेश दिया गया।
जिला समन्वयक पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि सुबह उठते ही अपने माता-पिता, गुरू के चरण स्पर्श करके उनके बताए गये मार्ग पर चलना चाहिए एवं हमें सत्यवादी राजा हरिशचन्द्र से सच बोलने और श्रवण कुमार से माता-पिता की सेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर फिरोज अहमद शेख, गोपाल जाट, अशोक कुमार तम्बोली भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने जय हिन्द, भारत माता की जय, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहे, वन्दे मातरम आदि देश भक्ति के नारे लगाए। कार्यक्रम में प्रिंसिपल सिस्टर ग्लोरी, सिस्टर वीना, निदेशक पॉल मैथ्यू और बाल विनय मंदिर के निदेशक शंकर लाल मेनारिया,  प्रिंसिपल यजनेश कुमार यादव एवं नितेश मेनारिया उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *