Header Banner

आबाद रहे पिकनिक स्थल

BY — September 9, 2012

udaipur. गुरुवार रात से शुरू हुआ बारिश रविवार को थम गया। तीन दिन से सुहाने मौसम के कारण रविवार को अधिकतम परिवारों ने पिकनिक का आनंद लिया। शहर के आसपास सारे पिकनिक स्थल शहरवासियों से भरे रहे। फतहसागर का जल स्‍तर रविवार रात तक 10 फीट से ऊपर हो चुका था।

हालांकि रविवार को एक दो बार हल्की  बूंदाबांदी हुई लेकिन धूप ने कुछ राहत भी दी। जो जल्दीक पहुंच गए, उन्हों ने अच्छी तरह पिकनिक मनाया, जो देर से पहुंचे वे जगह के लिए मिन्नतें करते भी दिखे।कहीं पांव रखने की जगह नहीं मिली।
क्या नांदेश्वर चैनल, क्या थूर की पाल, क्या उबेश्वोरजी, झामेश्वरजी सहित शहर के आसपास कोई पिकनिक स्पॉट खाली नहीं था। उधर पिछोला शनिवार देर रात रिस रिस कर छलक पड़ा था वहीं सीसारमा का स्तर भी रविवार को कम पड़ गया। फतहसागर का जलस्‍तर अब 10 फीट से ऊपर हो चुका है। अगर पानी की आवक बरकरार रही तो जल्‍द ही फतहसागर भी छलकता दिखेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply