Header Banner

एक्सप्लोसिव लाइसेंस नहीं होने पर पेट्रोल पम्प सीज

BY — September 12, 2012

टाउनहॉल रोड स्थित विजय पेट्रोल पंप पर रसद विभाग की कार्रवाई

udaipur. जिला रसद विभाग ने शहर के मुख्य पेट्रोल पम्प पर एक्सप्लोसिव लाइसेंस नवीनीकृत नहीं कराने पर बुधवार सुबह कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

जिला रसद अधिकारी एम. एल. चौहान ने बताया कि टाउनहॉल के सामने स्थित विजय पेट्रोल पम्प  मालिक का एक्सप्लोसिव लाइसेंस रद्द हो गया था लेकिन उसने सप्लाई के लिए रसद विभाग से लाइसेंस ले रखा था। उसमें एक्सप्लोसिव लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन किया जाना बताया हुआ था। इसकी वैधता अवधि 1 जनवरी 2012 को खत्म हो चुकी थी। आठ माह तक लाइसेंस नहीं मिलने पर रसद अधिकारी मय टीम पुलिस जाब्ता  पेट्रोल पंप पर पहुंचे और पंप को सीज कर दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply