udaipur. रेलवे प्रशासन ने अहमदाबाद—उदयपुर मीटरगेज खण्ड पर रद्द की गई गाड़ी की अवधि बढ़ा दी है। यह अवधि 30 सितंबर तक बढ़ाई गई है।
उल्लेदखनीय है कि मानसून के दौरान चट्टानों के रेल लाइन पर गिरने की आशंकाओं के कारण यात्रियों की संरक्षा/सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये मानसून अवधि में गाड़ी सं. 19943/19944 उदयपुर-अहमदाबाद-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द कर दी गई थी।
इसी प्रकार गाडी सं. 52073, 52074 एवं 52075 मारवाड़ जंक्शान-मावली-मारवाड़ जंक्शसन सवारी गाड़ी के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन की अवधि 30 सितंबर तक बढा़ दी है।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.