Header Banner

व्यापारी को रिवाल्वर दिखाकर 60 हजार लूटे

BY — October 2, 2012

udaipur. सूरजपोल थानांतर्गत खांजीपीर क्षेत्र में बाइक पर आए तीन समाजकंटक सोमवार रात व्यापारी को रिवाल्वर दिखाकर बैग ले भागे। बैग में 60 हजार रुपए थे।

पुलिस के अनुसार हिरणमगरी सेक्टर 4 निवासी महेंद्र पुत्र कमल कुमार चित्तौड़ा का पटेल सर्कल पर एमआर डिस्ट्रीब्यूटर के नाम से ऑफिस है। सोमवार रात 10 बजे वह दुकान बंद कर फाटक बंद कर रहा था। तभी तीन युवक बाइक पर आए। उसमें से पीछे बैठा युवक उसके पास आया और रिवाल्वर तान दी।
महेंद्र हक्का बक्का रह गया और कुछ समझता इससे पहले ही युवक उसके हाथ से बैग छीन लिया। युवक बाइक पर बैठा और तीनों पटेल सर्कल की ओर रवाना हो गए। महेंद्र के भाई नरेंद्र चित्तौड़ा ने बताया कि महेंद्र ने पास ही रहने वाले अपने मित्र राधेश्याम बोहरा को आपबीती सुनाई और घर आ गया। एकदम वारदात से हक्‍का बक्का रहा महेन्द्र चकित था, इसलिए उसने पुलिस को भी सूचना नहीं दी। मंगलवार सुबह सूरजपोल थाने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply