Header Banner

उमंग की ओर से भी होगा डांडिया रास

BY — October 2, 2012

udaipur. जैन सोश्यल ग्रुप उमंग की ओर से कल मारवल वाटर पार्क में स्नेहमिलन आयोजित किया गया। जिसमें वर्ष पर्यन्त आयोजित किये जाने वाले सेवा कार्यो की रूपरेखा तैयार की गई।

अध्यक्ष डॉ.सुन्दरलाल दक ने बताया कि उमंग द्वारा आगामी 20 व 21 अक्टूबर को न्यू भूपालपुरा स्थित अरिहन्त वाटिका में डांडिया का आयोजन किया जाएगा। वर्ष पर्यन्त विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसके अलावा योग सेवा समिति द्वारा आगामी 5 दिसंबर से आयोजित किये जाने वाले दो दिवसीय 20 वां निशुल्क जड़ी-बूटी चिकित्सा शिविर में उमग परिवार की ओर सहयोग देने का निश्चय किया गया। स्नेह मिलन में सदस्यों के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply