लुभाया आकर्षक छायाचित्रों ने

BY — October 5, 2012

फोटो प्रदर्शनी प्रारम्भ

साइकिल मेराथन एवं वॉक फॉर नेचर 7 को

udaipur. वन्यजीव सप्ताह के दौरान आज सूचना केन्द्र की कला दीर्घा में वन्यजीव एवं प्रकृति पर आधारित फोटो चित्रों की प्रर्दशनी का आयोजन सूचना केन्द्र एवं वन्य जीव विभाग के तत्वाधान में किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) डॉ. एन.सी. जैन ने किया।

प्रदर्शनी में टेलून नेचर फोटोग्राफी क्लब के 40 फोटोग्राफर सदस्यों द्वारा खींचे गये 100 फोटो चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर उप मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) राहुल भटनागर सहित विभाग के अन्य अधिकारी, फोटोग्राफर्स, मीडियाकर्मी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। प्रदर्शनी में फोटोग्राफर्स ने उदयपुर के जिले के 100 किमी परिधि में पाये जाने वाले प्राकृतिक स्थलों, वन्यजीवों तथा माइग्रेट होकर आने वाले पक्षियों के खींचे गये चित्रों को प्रदर्शित किया,  जिनकी दर्शकों ने मुक्त कंठ से सराहना की। प्रदर्शनी का संयोजन अमित गुप्ता के नेतृत्व में शरद अग्रवाल, ऋषिराज सिंह, विजय सवनानी एवं अन्य फोटोग्राफर्स ने किया।
यह प्रदर्शनी दर्शकों के अवलोकनार्थ 7 अक्टूबर तक प्रात: 11.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक खुली रहेगी। संयोजक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन सायं 4.30 से 5.30 बजे तक फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन  प्रदर्शनी स्थल पर किया जाएगा।
मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि सप्ताह के अन्तिम दिन 7 अक्टूबर को पर्यावरण एवं ईको फ्रेण्डली स्टाइल के प्रति आमजन में जनचेतना जागृत करने के उद्देश्य से वन्य जीव प्रभाग उदयपुर द्वारा पेसिफिक विश्वविद्यालय के सहयोग से साइकिल मेराथन ‘‘उदयपुर साइक्लोथोन एण्ड वाक फॉर नेचर -2012‘‘ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि  कार्यक्रम में 15 से 60 वर्ष उम्र का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों के लिए पृथक-पृथक केटेगरी रखी गई है। विजेताओं के लिए लगभग 5 लाख से अधिक मूल्य की राशि के ‘‘नेचर रीट्रीट‘‘ के रूप में आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। साईक्लोत्थान राष्ट्रीय मापदण्ड के अनुरूप करने का प्रयास किया जा रहा है। निकट भविष्य में नासिक में भी इसी तरह की साइकिल मैराथन आयोजित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि अब तक करीब 1000 लोग अपना पंजीयन करा चुके हैं और पंजीयन का कार्य 6 अक्टूबर तक किया जाएगा तथा पुन: लॉटरी इसी दिन सायं 6.30 बजे फतहसागर ऑवरफ्लो पर निकाली जाएगी।  फतहसागर ऑवरफ्लो किया जाएगा। पंजीयन कराने वाले प्रतिभागियों को लॉटरी से नि:शुल्क अथवा डिस्काउण्ट पर लगभग 200 साइकिलें जीतने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि साइकिल मैराथन व वॉक फोर रन के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ग में मैराथन के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार के रूप में 3 दिवस-2 रात/2 दिवस-1 रात सपरिवार नि:शुल्क प्रकृति भ्रमण करवाया जाएगा। उक्त भ्रमण पर होने वाला व्यय पेसिफिक युनिर्सिटी द्वारा वहन किया जाएगा।
इसी तरह वॉक फोर नेचर मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय से प्रारम्भ होकर पुन: मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में समाप्त होगी। उक्त वॉक भी क्वार्टर मैराथन (10.5 कि.मी.) व मिनी वॉक (5.25 कि.मी.) के रूप में होगी। उक्त वॉक के विजेताओं के लिए भी सपरिवार नि:शुल्क प्रकति भ्रमण का पुरस्कार रखा गया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *