वरिष्ठ नेता शर्मा के निधन पर शोक

BY — October 9, 2012

मंगलवार को रहा राजकीय अवकाश

udaipur. वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. नवलकिशोर शर्मा के जयपुर में निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुए आकस्मिक निधन के कारण राज्य सरकार ने एक दिन का राजकीय अवकाश घोषित किया वहीं यहां विभिन्न  संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सभी सरकारी कार्यालयों में राजकीय अवकाश घोषित करने के कारण छुट्टी रही। नगर परिषद में प्रस्तावित बोर्ड की बैठक में भी शोक संवेदना के बाद बैठक स्थगित कर दी गई। देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, किशन त्रिवेदी, देवेन्द्रसिंह शक्तावत, कमलसिंह चौधरी, उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, हेमन्त श्रीमाली ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शर्मा के निधन से कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को तवज्जो देने वाले एक युग का अवसान हो गया है। कांग्रेस सेवादल के उदयपुर ग्रामीण ‘ए’ ब्लॉक में श्रद्धांजलि सभा हुई। जिला मुख्य संगठक दयालाल चौधरी ने उनके निधन को बड़ी क्षति बताया। कांग्रेस मीडिया सेन्टर पर आयोजित शोक सभा में पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के साथ देश भी एक ऐसे नेता से वंचित हो गया। देहात किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश सुथार, सचिव रमेश पुरी गोस्वामी ने शोक जताया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *