Header Banner

सुविवि में जल्द ही खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर

BY — October 18, 2012

रेलमंत्री जोशी ने कुलपति को किया आश्वस्त

udaipur. सुविवि के कुलपति प्रो. आई. वी. त्रिवेदी ने कहा है कि विश्वविद्यालय परिसर में रेलवे रिजर्वेशन काउंटर शीध्र ही स्थापित किया जाएगा। रेलमंत्री डॉ. सी. पी. जोशी ने उन्हें इस बात के लिए आश्वस्त किया है। वे गुरुवार को विधानसभाध्यक्ष के कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कला संकाय के विद्यार्थियों को शोध के लिए दी जाने वाली छात्रवृत्ति की जानकारी देते हुए बताया कि उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों की विभिन्न प्रकार की सुविधाओं के लिए 13 भवन निर्माण के कार्य प्रारम्भ किये जिसमें से 8 कार्य पूरे हो चुके हैं और शेष कार्य जल्द ही पूर्ण हो जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply