Header Banner

अखिल भारतीय प्रौढ़ शिक्षा सम्मेलन तिरुपति में

BY — October 19, 2012

udaipur. प्रौढ़ शिक्षा संघ नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रो. भवानीशंकर गर्ग ने बताया कि अखिल भारतीय प्रौढ़ शिक्षा सम्मेलन 16 दिसंबर से 18 दिसंबर तक तिरुपति आंध्रप्रदेश में होगा। इसमें सामुदायिक शिक्षा व विकास पर चर्चा होगी।

एसवी यूनिवर्सिटी के प्रौढ़ शिक्षा विभाग तथा वैकल्पिक शोध विकास संस्थान के साझे में हो रहे इस सम्मेलन में मुख्य विषय के अतिरिक्त प्रौढ़ साक्षरता, स्वयंसेवी संस्थाओं, सहकारी विभागों, विवि एवं महाविद्यालयों, व्यावसायिक एवं तकनीकी संस्थाओं तथा महिला संगठनों की भूमिका आदि विषयों पर भी चर्चा की। भाग लेने के लिए आवास, भोजन व पंजीकरण शुल्क का डीडी इंडियन एडल्ट एजुकेशन एसोसिएशन के नाम देय 1000 रुपए का बना कर 16 नवंबर, 2012 से पहले महासचिव भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ, 17 बी इंद्रप्रस्थ स्टेट नई दिल्ली 1110002 के पते पर भिजवा सकते हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply