Header Banner

श्रेयस तलपड़े ने दी ‘महाराणा प्रताप’ के लिए शुभकामनाएं

BY — October 19, 2012

udaipur. बॉलीवुड की कई कॉमेडी फिल्मों में काम कर चुके उभरते चरित्र अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने डॉ. प्रदीप कुमावत द्वारा निर्देशित फिल्म के सिनेमेटोग्राफर मनमोहन भटनागर से पीवीआर, मुम्बई के स्क्रूबल डिजिटल इण्डिया में स्क्रीनिंग के दौरान भेंट की।

श्रेयस ने गोलमाल रिटर्न, गोलमाल वीकली, अक्षय कुमार के साथ भी कईं फिल्मों में काम किया है। श्रेयस ने डॉ. प्रदीप कुमावत ने बधाई देते हुए कहा कि एक छोटे से शहर में रहते हुए भी उन्होंने बॉलीवुड स्तर का कार्य किया है। डॉ. कुमावत ने महाराणा प्रताप पर फिल्म बनाकर श्रेष्ठ कार्य किया है। ऐतिहासिक विषय को लेकर फिल्म बनाना आज के समय में बहुत कठिन व खर्चीला होता है लेकिन डॉ. कुमावत ने सीमित संसाधनों के साथ भी बॉलीवुड स्तर का कार्य कर लोगों को अभिभूत कर दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply