• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

पेसिफिक वि.वि. में सुपर स्टूडेंट सीजन-5 का आयोजन आज

विश्व पर्यावरण दिवस : हिन्दुस्तान जिंक 3.32 गुना वाटर पॉजिटिव कंपनी बनी

ज़िंक फुटबॉल अकादमी बनी राजस्थान की चैंपियन; आई-लीग 3 के लिए क्वालीफाई किया

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
No Result
View All Result

You might also like

पेसिफिक वि.वि. में सुपर स्टूडेंट सीजन-5 का आयोजन आज

विश्व पर्यावरण दिवस : हिन्दुस्तान जिंक 3.32 गुना वाटर पॉजिटिव कंपनी बनी

ज़िंक फुटबॉल अकादमी बनी राजस्थान की चैंपियन; आई-लीग 3 के लिए क्वालीफाई किया

You might also like

पेसिफिक वि.वि. में सुपर स्टूडेंट सीजन-5 का आयोजन आज

विश्व पर्यावरण दिवस : हिन्दुस्तान जिंक 3.32 गुना वाटर पॉजिटिव कंपनी बनी

ज़िंक फुटबॉल अकादमी बनी राजस्थान की चैंपियन; आई-लीग 3 के लिए क्वालीफाई किया

Print Friendly, PDF & Email
Print Friendly, PDF & Email
Home Featured

इच्‍छा पूरी करने वाली स्कंदमाता एवं कात्‍यायिनी

admin by admin
October 19, 2012
in Featured
0
इच्‍छा पूरी करने वाली स्कंदमाता एवं कात्‍यायिनी
104
SHARES
1.7k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

पेसिफिक वि.वि. में सुपर स्टूडेंट सीजन-5 का आयोजन आज

विश्व पर्यावरण दिवस : हिन्दुस्तान जिंक 3.32 गुना वाटर पॉजिटिव कंपनी बनी

ज़िंक फुटबॉल अकादमी बनी राजस्थान की चैंपियन; आई-लीग 3 के लिए क्वालीफाई किया

नवरात्रि का पाँचवाँ दिन स्कंदमाता की उपासना का दिन होता है। मोक्ष के द्वार खोलने वाली माता परम सुखदायी हैं। माँ अपने भक्तों की समस्त इच्छाओं की पूर्ति करती हैं।

कथा : भगवान स्कंद ‘कुमार कार्तिकेय’ नाम से भी जाने जाते हैं। ये प्रसिद्ध देवासुर संग्राम में देवताओं के सेनापति बने थे। पुराणों में इन्हें कुमार और शक्ति कहकर इनकी महिमा का वर्णन किया गया है। इन्हीं भगवान स्कंद की माता होने के कारण माँ दुर्गाजी के इस स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है।
स्वरूप : स्कंदमाता की चार भुजाएँ हैं। इनके दाहिनी तरफ की नीचे वाली भुजा, जो ऊपर की ओर उठी हुई है, उसमें कमल पुष्प है। बाईं तरफ की ऊपर वाली भुजा में वरमुद्रा में तथा नीचे वाली भुजा जो ऊपर की ओर उठी है उसमें भी कमल पुष्प ली हुई हैं। इनका वर्ण पूर्णतः शुभ्र है। ये कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं। इसी कारण इन्हें पद्मासना देवी भी कहा जाता है। सिंह भी इनका वाहन है।
महत्व : नवरात्रि-पूजन के पाँचवें दिन का शास्त्रों में पुष्कल महत्व बताया गया है। इस चक्र में अवस्थित मन वाले साधक की समस्त बाह्य क्रियाओं एवं चित्तवृत्तियों का लोप हो जाता है। वह विशुद्ध चैतन्य स्वरूप की ओर अग्रसर हो रहा होता है।
साधक का मन समस्त लौकिक, सांसारिक, मायिक बंधनों से विमुक्त होकर पद्मासना माँ स्कंदमाता के स्वरूप में पूर्णतः तल्लीन होता है। इस समय साधक को पूर्ण सावधानी के साथ उपासना की ओर अग्रसर होना चाहिए। उसे अपनी समस्त ध्यान-वृत्तियों को एकाग्र रखते हुए साधना के पथ पर आगे बढ़ना चाहिए।
माँ स्कंदमाता की उपासना से भक्त की समस्त इच्छाएँ पूर्ण हो जाती हैं। इस मृत्युलोक में ही उसे परम शांति और सुख का अनुभव होने लगता है। उसके लिए मोक्ष का द्वार स्वमेव सुलभ हो जाता है। स्कंदमाता की उपासना से बालरूप स्कंद भगवान की उपासना भी स्वमेव हो जाती है। यह विशेषता केवल इन्हीं को प्राप्त है, अतः साधक को स्कंदमाता की उपासना की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए।
सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी होने के कारण इनका उपासक अलौकिक तेज एवं कांति से संपन्न हो जाता है। एक अलौकिक प्रभामंडल अदृश्य भाव से सदैव उसके चतुर्दिक्‌ परिव्याप्त रहता है। यह प्रभामंडल प्रतिक्षण उसके योगक्षेम का निर्वहन करता रहता है।
हमें एकाग्रभाव से मन को पवित्र रखकर माँ की शरण में आने का प्रयत्न करना चाहिए। इस घोर भवसागर के दुःखों से मुक्ति पाकर मोक्ष का मार्ग सुलभ बनाने का इससे उत्तम उपाय दूसरा नहीं है।
उपासना : प्रत्येक सर्वसाधारण के लिए आराधना योग्य यह श्लोक सरल और स्पष्ट है। माँ जगदम्बे की भक्ति पाने के लिए इसे कंठस्थ कर नवरात्रि में पाँचवें दिन इसका जाप करना चाहिए।
या देवी सर्वभू‍तेषु माँ स्कंदमाता रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
अर्थ : हे माँ! सर्वत्र विराजमान और स्कंदमाता के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। या मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूँ। हे माँ, मुझे सब पापों से मुक्ति प्रदान करें। इस दिन साधक का मन ‘विशुद्ध’ चक्र में अवस्थित होता है। इनके विग्रह में भगवान स्कंदजी बालरूप में इनकी गोद में बैठे होते हैं।
नवदुर्गा के पांचवे स्वरूप स्कंदमाता की अलसी औषधी के रूप में भी पूजा होती है। स्कंद माता को पार्वती एवं उमा के नाम से भी जाना जाता है। अलसी एक औषधि से जिससे वात, पित्त, कफ जैसी मौसमी रोग का इलाज होता है। इस औषधि को नवरात्रि में माता स्कंदमाता को चढ़ाने से मौसमी बीमारियां नहीं होती। साथ ही स्कंदमाता की आराधना के फल स्वरूप मन को शांति मिलती है।
स्कंदमाता अर्थात् अलसी के संबंध में शास्त्रों में कहा गया है-
अलसी नीलपुष्पी पावर्तती स्यादुमा क्षुमा।
अलसी मधुरा तिक्ता स्त्रिग्धापाके कदुर्गरु:।।
उष्णा दृष शुकवातन्धी कफ पित्त विनाशिनी।
अर्थात् वात, पित्त, कफ जैसी बीमारियों से पीडि़त व्यक्ति को स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए और माता को अलसी चढ़ाकर प्रसाद में रूप में ग्रहण करना चाहिए।

कात्यायिनी
माँ दुर्गा के छठे स्वरूप का नाम कात्यायनी है। उस दिन साधक का मन ‘आज्ञा’ चक्र में स्थित होता है। योगसाधना में इस आज्ञा चक्र का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। इस चक्र में स्थित मन वाला साधक माँ कात्यायनी के चरणों में अपना सर्वस्व निवेदित कर देता है। परिपूर्ण आत्मदान करने वाले ऐसे भक्तों को सहज भाव से माँ के दर्शन प्राप्त हो जाते हैं।

कथा : माँ का नाम कात्यायनी कैसे पड़ा इसकी भी एक कथा है- कत नामक एक प्रसिद्ध महर्षि थे। उनके पुत्र ऋषि कात्य हुए। इन्हीं कात्य के गोत्र में विश्वप्रसिद्ध महर्षि कात्यायन उत्पन्न हुए थे। इन्होंने भगवती पराम्बा की उपासना करते हुए बहुत वर्षों तक बड़ी कठिन तपस्या की थी। उनकी इच्छा थी माँ भगवती उनके घर पुत्री के रूप में जन्म लें। माँ भगवती ने उनकी यह प्रार्थना स्वीकार कर ली।
कुछ समय पश्चात जब दानव महिषासुर का अत्याचार पृथ्वी पर बढ़ गया तब भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों ने अपने-अपने तेज का अंश देकर महिषासुर के विनाश के लिए एक देवी को उत्पन्न किया। महर्षि कात्यायन ने सर्वप्रथम इनकी पूजा की। इसी कारण से यह कात्यायनी कहलाईं।
ऐसी भी कथा मिलती है कि ये महर्षि कात्यायन के वहाँ पुत्री रूप में उत्पन्न हुई थीं। आश्विन कृष्ण चतुर्दशी को जन्म लेकर शुक्त सप्तमी, अष्टमी तथा नवमी तक तीन दिन इन्होंने कात्यायन ऋषि की पूजा ग्रहण कर दशमी को महिषासुर का वध किया था।
माँ कात्यायनी अमोघ फलदायिनी हैं। भगवान कृष्ण को पतिरूप में पाने के लिए ब्रज की गोपियों ने इन्हीं की पूजा कालिन्दी-यमुना के तट पर की थी। ये ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी के रूप में प्रतिष्ठित हैं।
माँ कात्यायनी का स्वरूप अत्यंत चमकीला और भास्वर है। इनकी चार भुजाएँ हैं। माताजी का दाहिनी तरफ का ऊपरवाला हाथ अभयमुद्रा में तथा नीचे वाला वरमुद्रा में है। बाईं तरफ के ऊपरवाले हाथ में तलवार और नीचे वाले हाथ में कमल-पुष्प सुशोभित है। इनका वाहन सिंह है।
माँ कात्यायनी की भक्ति और उपासना द्वारा मनुष्य को बड़ी सरलता से अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष चारों फलों की प्राप्ति हो जाती है। वह इस लोक में स्थित रहकर भी अलौकिक तेज और प्रभाव से युक्त हो जाता है।
उपासना : नवरात्रि का छठा दिन माँ कात्यायनी की उपासना का दिन होता है। इनके पूजन से अद्भुत शक्ति का संचार होता है व दुश्मनों का संहार करने में ये सक्षम बनाती हैं। इनका ध्यान गोधुली बेला में करना होता है। प्रत्येक सर्वसाधारण के लिए आराधना योग्य यह श्लोक सरल और स्पष्ट है। माँ जगदम्बे की भक्ति पाने के लिए इसे कंठस्थ कर नवरात्रि में छठे दिन इसका जाप करना चाहिए।
या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कात्यायनी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
अर्थ : हे माँ! सर्वत्र विराजमान और कात्यायनी के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। या मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूँ। हे माँ, मुझे दुश्मनों का संहार करने की शक्ति प्रदान कर।
इसके अतिरिक्त जिन कन्याओ के विवाह मे विलम्ब हो रहा हो,उन्हे इस दिन माँ कात्यायनी की उपासना अवश्य करनी चाहिए, जिससे उन्हे मनोवान्छित वर की प्राप्ति होती है।
महिमा : माँ को जो सच्चे मन से याद करता है उसके रोग, शोक, संताप, भय आदि सर्वथा विनष्ट हो जाते हैं। जन्म-जन्मांतर के पापों को विनष्ट करने के लिए माँ की शरणागत होकर उनकी पूजा-उपासना के लिए तत्पर होना चाहिए।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: Featuredkatyayani navratranavratri udaipurskandmata udaipurudaipur navratri
Share42Tweet26Send
Previous Post

अखिल भारतीय प्रौढ़ शिक्षा सम्मेलन तिरुपति में

Next Post

हर 6 मिनट में पक्षाघात से एक मौत

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

पेसिफिक वि.वि. में सुपर स्टूडेंट सीजन-5 का आयोजन आज

by admin
June 7, 2025
0

450 होनहार विद्यार्थी और 120 शिक्षकों व प्रशिक्षकों का होगा सम्मानपेसिफिक यूनिवर्सिटी द्वारा रविवार 8 जून को सुपर स्टूडेंट अवार्ड दिये जाएगे। बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने...

Read more

विश्व पर्यावरण दिवस : हिन्दुस्तान जिंक 3.32 गुना वाटर पॉजिटिव कंपनी बनी

by admin
June 5, 2025
0

कंपनी ने अपने महत्वाकांक्षी 2030 एसडीजी लक्ष्यों की भी घोषणा की, जिसमें शुद्ध जल की खपत को 50 प्रतिशत कर करने की प्रतिबद्धता शामिलउदयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर...

Read more

ज़िंक फुटबॉल अकादमी बनी राजस्थान की चैंपियन; आई-लीग 3 के लिए क्वालीफाई किया

by admin
June 2, 2025
0

हिन्दुस्तान ज़िंक की सीएसआर पहल जिंक फुटबॉल अकादमी ने इतिहास रचा और राजस्थान की चैंपियन बनने वाली सबसे युवा टीम बनीजावर स्थित अकादमी ने अपनी दूसरी राजस्थान लीग...

Read more

वेदांता की नंदघर, जॉन स्नो इंक. (JSI) और रॉकेट लर्निंग के साथ साझेदारी

by admin
May 31, 2025
0

धौलपुर में आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रारंभिक बाल विकास को रूपांतरित करने के लिएनंदघर ने ‘प्रोजेक्ट बालवर्धन’ के तहत जॉन स्नो इंक. (JSI) आर एंड टी इंडिया फाउंडेशन और...

Read more

वेदांता हिन्दुस्तान जिंक ने उदयपुर, बाघदड़ा नेचर पार्क में मगरमच्छों के संरक्षण के लिए किया एमओयू

by admin
May 22, 2025
0

नई दिल्ली। इंटरनेशनल डे आॅफ बायोडायवर्सिटी पर वेदांता लिमिटेड भारत की एकमात्र महत्वपूर्ण मिनरल एनर्जी ट्राजिंशन मेटल्स, पावर, आयल एण्ड गैस और टेक्नोलाली कंपनी ने बायोडायवर्सिटी की रक्षा...

Read more
Next Post

हर 6 मिनट में पक्षाघात से एक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

पेसिफिक वि.वि. में सुपर स्टूडेंट सीजन-5 का आयोजन आज

June 7, 2025

विश्व पर्यावरण दिवस : हिन्दुस्तान जिंक 3.32 गुना वाटर पॉजिटिव कंपनी बनी

June 5, 2025

ज़िंक फुटबॉल अकादमी बनी राजस्थान की चैंपियन; आई-लीग 3 के लिए क्वालीफाई किया

June 2, 2025

पेसिफिक विश्वविद्यालय से ऋचा शर्मा को पीएचडी

June 1, 2025

प्लास्टिनेशन कार्यशाला का दूसरा दिन रहा व्यावहारिक अनुभवों से भरपूर

May 31, 2025

वेदांता की नंदघर, जॉन स्नो इंक. (JSI) और रॉकेट लर्निंग के साथ साझेदारी

May 31, 2025

हिन्दुस्तान जिंक को भारत का पहला पोटाश ब्लॉक और रेयर अर्थ एलिमेंट्स ब्लॉक हासिल

May 28, 2025

प्रायोजित स्‍थान

October 2012
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
« Sep   Nov »

Popular Post

  • पेसिफिक विश्वविद्यालय द्वारा क्रॉस कन्ट्री तथा स्विमिंग स्पर्धा 23 views
  • डॉ.प्रीती दुबई के अंतरराष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित 12 views
  • हिन्दुस्तान जिंक को भारत का पहला पोटाश ब्लॉक और रेयर अर्थ एलिमेंट्स ब्लॉक हासिल 12 views
  • पेसिफिक विश्वविद्यालय से ऋचा शर्मा को पीएचडी 10 views
  • प्लास्टिनेशन कार्यशाला का दूसरा दिन रहा व्यावहारिक अनुभवों से भरपूर 10 views
  • विश्व पर्यावरण दिवस : हिन्दुस्तान जिंक 3.32 गुना वाटर पॉजिटिव कंपनी बनी 8 views
  • पेसिफिक वि.वि. में सुपर स्टूडेंट सीजन-5 का आयोजन आज 8 views
  • केसर कुंवर भूमिमग्न होकर बनी असावरा माता 7 views
  • ज़िंक फुटबॉल अकादमी बनी राजस्थान की चैंपियन; आई-लीग 3 के लिए क्वालीफाई किया 7 views
  • वेदांता की नंदघर, जॉन स्नो इंक. (JSI) और रॉकेट लर्निंग के साथ साझेदारी 7 views

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित
  • Tushar Mathur on भविष्य क्रेडिट का उपाध्यक्ष पुलिस गिरफ्त में

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipur news udaipurnews udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?