Header Banner

गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में थिरकी छात्राएं (pics)

BY — October 20, 2012

udaipur. गुरुनानक कन्या महाविद्यालय में छात्रासंघ व सांस्कृतिक समिति द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर शनिवार को हुए डांडिया में 800 छात्राओं ने अपने गरबा नृत्य का जलवा दिखाया।

निदेशक प्रो. जी. एम. मेहता ने बताया कि महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित डांडिया आयोजन के प्रारम्भ में मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना आरती की गई। सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. संगीता माथुर एवं छात्रासंघ अध्यक्ष वर्षा जैन के निर्देशन में करीब 800 छात्राओं व संकाय सदस्याओं ने पारम्परिक परिधानों में सजेधजे भक्तिमय गीतों पर डांडिया व गरबा नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। छात्राओं हेतु विभिन्नर प्रतिस्पर्धाएं हुई जिसमें मिस गरबा 2012 अनमोल डेम्बला चुनी गई। सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सक्सेस कोचिंग के निदेशक अविनाश जैन  ने पुरस्कार वितरित किये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply