Header Banner

नई कार के चारों टायर चोरी

BY — October 22, 2012

udaipur. बापू बाजार पार्किंग में खड़ी नई कार के चारों टायर चोरी हो गए। पास ही स्थित रेमंड शोरूम में भी गत रात्रि को ही चोरी हुई। कार शोरूम के मैनेजर धवल ठक्‍कर की बताई गई है।

सुरजपोल पुलिस थाना सूत्रों के अनुसार शोरूम से करीब डेढ़ लाख रुपए से अधिक के कपडे़ चोरी हो गए। इधर पार्किंग में खड़ी कार फोर्ड फिगो के चारों टायर चोर चुरा ले गए। जानकारों का मानना है कि शोरूम के बाद उसके मैनेजर की कार को चोरों ने लक्ष्‍य बनाया। लगातार शहर में बढ़ रही चोरियों से जहां चोरों के हौसले बुलंद हैं वहीं पुलिस परेशान है। दो दिन पूर्व सूरजपोल थाने के समीप घर से 15 लाख से अधिक चोरी हो गई थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply