Wed, September 23, 2026
Header Banner

व्यापारियों को मारी गोली

BY — November 6, 2012

पुलिस ने पकड़ा आरोपियों को

udaipur. सवीना स्थित कृषि उपज मंडी के बाहर लूट की एक वारदात में दो युवकों ने फायरिंग कर व्यापारियों को लूटने का असफल प्रयास किया। आरोपियों को तुरंत पकड़ लिया गया।

अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक तेजराजसिंह (शहर) ने बताया कि मंडी के व्यापारी पवन कुमार चित्तौ्ड़ा एवं श्यामलाल कलेक्शन पर निकले थे। दोनों युवकों ने व्यापारियों पर फायरिंग की और हाथ से थैला छीनने का प्रयास किया। व्यापारियों को गोली लगने से सभी भौंचक्के रह गए। तभी आसपास से लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना पर मौके पर तुरंत जाब्ता पहुंचा। दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। व्यापारियों का उपचार एम. बी. चिकित्सा‍लय में चल रहा है। आरोपी उत्तरप्रदेश निवासी बताए गए हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply