Header Banner

रूप चतुर्दशी पर निखारा रूप महिलाओं ने

BY — November 12, 2012

सजे घर आंगन, प्रज्वलित हुए दीपक

udaipur. पांच दिवसीय दीपों के पर्व दीपावली के दूसरे दिन रूप चतुर्दशी पर सोमवार को महिलाओं ने अपने अपने रूप संवारने का उपक्रम किया वहीं शहर रोशनी से सज उठा। मंगलवार को धूमधाम से माता महालक्ष्मीजी का पूजन कर दीप पर्व मनाया जाएगा।

दीपावली के दिन उमड़ने वाली भारी भीड़ से बचने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों से लोग बाजारों में रोशनी देखने भी पहुंचे। रविवार को धनतेरस के दिन महंगाई को पीछे छोड़ते हुए जमकर धनवर्षा हुई। व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे। वाहनों के शोरूमों पर खरीदने वालों की लम्बीं लम्बी कतारें लगी रहीं। जगह जगह बाजारों में साज सज्जा देखते ही बन रही थी। मुख्य  बाजारों में अनेक स्थानों पर स्वागत द्वार लगाकर शुभकामनाएं प्रेषित की। धनतेरस की शाम से घरों, मंदिरों व व्यवसाय स्थलों पर दीए लगाने का क्रम शुरू हुआ। सोमवार को भी दीए प्रज्वलित किए गए।
सजने संवरने के दिन रूप चतुर्दशी पर सुबह से बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। रूप निखारने की होड़ के चलते ब्यूटी पार्लरों पर महिलाओं की खासी भीड़ रही। महिलाओं ने पहले ही बुकिंग करा ली थी वहीं बिना बुकिंग वाली महिलाओं को मिन्नतें करते देखा गया। शाम को महिला पुरुष आकर्षक परिधानों में बाजार में रोशनी देखने निकले। मंगलवार को सुबह से घर सजाए जाएंगे। रंगोली, मांडने मांडे जाएंगे। दिन भर जरूरत की वस्तुबओं की खरीदारी की जाएगी। सूरजपोल स्थित पुलिस चौकी के बाहर हमेशा की तरह सीताफल, फूलमालाओं वालों ने स्थान जमा लिया वहीं गन्ने भी आ गए। ये सभी वस्तुएं दीपावली के पूजन में खास तौर से काम में ली जाएंगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply