• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE

Home Featured

क्या है मानगढ़ धाम?

admin by admin
November 16, 2012
in Featured
1
क्या है मानगढ़ धाम?
507
SHARES
8.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

पुस्तक में समेटे ‘शहादत के सौ साल’
खामोश मानगढ़ की खुली जुबान

आज़ादी के लिए आदिवासी सपूतों को गोविन्द गुरु के रूप में संत का नेतृत्व क्या मिला, मानो उन्हें  जोश, जज़्बे और जुनून की कभी खत्म न होने वाली ऊर्जा का खज़ाना मिल गया। इस नेतृत्व ने अंग्रेजी हुकूमत और तत्कालीन शासक की नींदें उड़ा दी।

मौत को गले लगाने और नेतृत्वकर्ता संत के फरमान पर जान कुर्बान करने की मिसाल आज आज़ाद भारत के युवाओं और बुजुर्गों के लिए प्रेरणा तथा भारत को गुलाम बनाने वाले शासक तत्वों के लिए खौफ का मंजर ताजा करती है। यह सब कुछ है ‘शहादत के सौ साल’ पुस्तक में।
जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के बैनर तले प्रकाशित उक्त पुस्तक ‘मानगढ़ धाम: राजस्थान के जलियांवाला’ के ऐतिहासिक, ,आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पहलु का एक-एक बिन्दु साकार करती हुई अतीत के पन्नों पर गौरवशाली घटना का जीवंत चित्रण करती है।
अध्यात्म से आजादी की ओर: इस किताब का सबसे अहम पहलु महान आध्यात्मिक संत गोविन्द गुरु के नेतृत्व में उनके जीवन की आध्यात्मिक शुरूआत और क्रांतिकारी सेनानी के रूप में अंतिम सांस तक मातृभूमि के लिए संघर्ष  करते रहने तथा देशभक्त सपूतों की स्व-स्फूर्त फौज तैयार करने का वर्णन है।  पुस्तक में गोविन्द गुरु के व्यक्तित्व और कृतित्व से जुड़े कई अनछुए पहलु समाहित है जो पाठक को अगला पन्ना पलटने की जिज्ञासा जगाते हैं। आध्यात्मिक तपस्या से जीवन का आरंभ करने वाले गोविन्द गुरु का राष्ट्रतप युक्त निर्वाण पुस्तक की प्रस्तावना को प्रभावी बनाते हैं।

गोविंद गुरु

मिनट-टू-मिनट, लाईव मानगढ़: पुस्तक के प्रधान संपादक महेन्द्रजीतसिंह मालवीया के विशिष्ट प्रयासों से राष्ट्रीय अभिलेखागार नई दिल्ली से जुटाए गए ऐतिहासिक दस्तावेजों और अदालती सबूत पुस्तक की प्रमाणिकता को साबित करते हैं। अभिलेखागार से प्राप्त दस्तावेजों में उन सबूतों को प्राथमिकता से पुस्तक में शामिल किया गया है जो सत्रह नवंबर 1913 को मानगढ़ पहाड़ी पर विदेशी हुकूमत के इशारे पर गोविन्द गुरु के नेतृत्व में यज्ञ हवन के लिए  जमा देशभक्त सपूत गुरुभक्तों पर तोपों और बंदूकों की गोलियों से किए गए हमले के बाद मानगढ़ की पहाड़ी के रक्तस्नान के मंजर का वर्णन रोंगटे खड़़े करता है। तेरह से सत्रह नवंबर तक वहा तैनात अंग्रेजी फौंजों के मुखियाओं द्वारा अपने उच्चाधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट को वर्तमान संचार क्रांति के अनुरूप लाईव प्रस्तुति किताब की रोचकता को बढ़ाती है।
यायावर तजुर्बों की ताज़ा तस्वीर : संत गोविन्द गुरु का जन्म बंजारा परिवार में हुआ था और उनका पूरा जीवन यायावरीय रहा। पुस्तक के लेखन और संपादन का जिम्मा प्रधान संपादक महेन्द्रजीतसिंह मालवीया ने दो युवा ऊर्जावान लेखकों जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कमलेश शर्मा व माध्यमिक शिक्षा विभाग के शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी प्रकाश पण्ड्या पर डाला। किताब की एक खूबी यह भी है कि दो सदस्यीय छोटी लेकिन अनुभव विराट टीम ने उन तमाम गांवों और स्थलों का दौरा किया जो गोविन्द गुरु की जीवंत स्मृतियों से जुड़े हैं। पुस्तक में यात्रा वृत्त शैली की झलक इस बात को प्रमाणित करती है  कि लेखकों ने भी यायावरिय तजुर्बे की तस्वीर कुशलता से पेश की है। ‘कलम उनकी जय बोल’ स्तंभ के साथ ‘महज लहू नहीं था…’, ‘मानगढ़ एक पृष्ठ सुनहरा..’ और ‘चला चला मैं चंदा को कांधे पर धरकर…’ गीत किताब के ओज और रोमांच में प्राण फूंकते हैं।
कालजयी सूत्रों का समावेश : संयुक्त राष्ट्र संघ और राष्ट्रीय कार्यक्रमों की सूत्रधार एजेंसियों द्वारा इक्कीसवीं शताब्दी में महसूस की जाने वाली विश्वकल्याण तथा राष्ट्रीय प्रगति के महत्त्व पर केन्द्रीत योजनाओं, कार्यक्रमों और परिस्थितियों की गोविन्द गुरु के नेतृत्व में 125 साल पहले स्थापित परंपरा का उल्लेख इस किताब की सर्वग्राह्यता को प्रमाणित करता है। गोविन्द गुरु द्वारा स्थापित संस्था संप सभा और इससे पूर्व राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में कायम की गई धूणियों के पीछे निहित मनोविज्ञान तथा प्राणीमात्र के हित के कालजयी सूत्रों की सचित्र प्रस्तुति पुस्तक के प्रमुख आकर्षण में से एक है। लेखकीय टीम ने पुस्तक में कई ऐसे विशिष्ट पहलुओं को सजीव शैली में प्रस्तुत किया है। लेखकीय टीम का गोविन्द गुरु की जीवन यात्रा से जुड़े स्थलों का दौरा कर आज़ादी की अलख जगाने के लिए गांव-गांव में आज भी गोविन्द गुरु की विद्यमान निशानियों का सचित्र समावेश प्रत्यक्ष उपस्थिति का आभास देता है।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: banswara govind guruFeaturedlatest news banswaramangarh dham goving guru
Share203Tweet127Send
Previous Post

दूसरे दिन स्वयं व यश का उलटफेर, पहली वरीयता लुढक़ाई

Next Post

मुख्यमंत्री का उदयपुर पहुंचने पर स्वागत

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

by admin
March 5, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

कंपनी का यूएस स्थित, मनोनित आर1 इंस्टीट्यूशन, वर्जीनिया टेक के साथ सहयोगसाइंटिफिक रिसर्च और ग्लोबल एकेडमिक पार्टनरशिप के जरिए मेटलर्जिकल कैपेबिलिटी को मजबूत करना उद्धेश्यउदयपुर। विश्व की सबसे...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

by admin
March 2, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

भारत के मेटल और माइनिंग सेक्टर में सबसे अधिक और एकमात्र उपलब्धिमेटल और माइनिंग में महिलाओं को स्पॉटलाइट करने के लिए 25 दिन का ‘शी नोज द ग्राउंड...

Read more

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

by admin
February 28, 2026
0
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

सेलिब्रिटी सिंगर मधुबन्ति बागची करेगी लाइव परफॉर्मउदयपुर। मेवाड़ अपनी मस्ती भरी होली के लिए जाना जाता है। इस बार कुम्भलगढ़ में परशुराम गुफा मार्ग पर स्थित काननवास रिसोर्ट...

Read more

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

by admin
February 27, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

उदयपुर में 3 हाई-टेक लैब्स स्थापित, राजस्थान के 76 से अधिक राज स्ककीय स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं और तकनीक के जरिए शिक्षा में उन्नयनउदयपुर। भारत की एकमात्र और...

Read more

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

by admin
February 24, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

डीजीएमएस के तत्वावधान में 25वीं त्रिपक्षीय समिति की बैठकखान सुरक्षा महानिदेशालय उदयपुर के तत्वाधान में हिंदुस्तान जिंक द्वारा 25वीं त्रिपक्षीय समिति बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक...

Read more
Next Post
मुख्यमंत्री का उदयपुर पहुंचने पर स्वागत

मुख्यमंत्री का उदयपुर पहुंचने पर स्वागत

Comments 1

  1. arjunsinh says:
    11 years ago

    Shree Guru Govind Pahela Mansinh Hurabhai Pargi Maharaja Thai Gaya

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

March 5, 2026
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

March 5, 2026
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

March 2, 2026

उद्योगों के विकास में बनेगा मील का पत्थर राइटेक्स : मुकेश माधवानी

February 28, 2026
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

February 28, 2026
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

February 27, 2026

दीक्षांत समारोह में एजुकेट गर्ल्स ने प्रगति शिक्षार्थियों को किया सम्मानित

February 26, 2026

प्रायोजित स्‍थान

November 2012
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
« Oct   Dec »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?