Header Banner

बॉलीवुड सितारों से लेकसिटी गुलजार

BY — November 22, 2012

udaipur. गुरुवार को एक बार फिर लेकसिटी गुलजार हो गई जब डबोक एयरपोर्ट पर बॉलीवुड सितारे प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ सहित कई हस्तियां पहुंची। ये सभी यहां आयोजित एक शाही शादी में भाग लेने आए हैं।

उल्लेखनीय है कि लंदन के उद्योगपति सेठिया परिवार की शादी का सारा कार्यक्रम उदयपुर में हो रहा है। इसमें सेलिब्रिटीज के रूप में प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल, केन्द्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, रेणुका चौधरी आदि यहां पहुंच गए। कार्यक्रम में मुख्य भूमिका हॉलीवुड सिंगर अकॉन की बताई गई जो गुरुवार शाम 5 बजे तक यहां नहीं पहुंच पाए थे। इन्हें शहर की पांच सितारा होटलों उदय विलास आदि में ठहराया गया है। शादी का सारा कार्यक्रम जगमंदिर, जनाना महल, दरबार हॉल, आदि में होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply