Header Banner

27 को उदयपुर-जयपुर मार्ग पर प्रभावित रहेंगी रेल सेवाएं

BY — November 23, 2012

रेल अंडरब्रिज निर्माण के कारण लेंगे ब्लॉक

udaipur. अजमेर मंडल के अजमेर-चंदेरिया खण्ड पर 27 नवम्बर को झड़वासा-बांदनवाडा स्टेशनों के बीच रेल फाटक संख्या 27 पर रेल अंडरब्रिज निर्माण हेतु ब्लॉक (रेल यातायात बंद) लिया जायेगा। ब्लॉक सुबह 5.25 से 10.55 तक तक यानी करीब 5 घंटे 30 मिनट के लिए लिया जायेगा। ब्लॉक के कारण इस खंड पर कुछ रेल सेवायें प्रभावित होंगी।

59603 अजमेर-उदयपुर पैसेंजर ट्रेन को अजमेर से 2 घंटे 5 मिनट लेट अर्थात सुबह 8 के बजाय 10.05 बजे रवाना किया जायेगा। 09721 जयपुर-उदयपुर स्पेशल को जयपुर से 1 घंटा 25 मिनट लेट अर्थात सुबह 6.45 के बजाय 08.10 बजे रवाना किया जायेगा। 12991 उदयपुर-जयपुर इंटरसिटी को विजयनगर स्टेशन पर 15 मिनट का नियंत्रित ठहराव देकर रवाना किया जायेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply