Header Banner

मची धूम विवाह आयोजनों की

BY — November 24, 2012

वैवाहिक आयोजन शुरू, 14 दिसम्बर तक चलेंगे

udaipur. देव उठनी एकादशी (छोटी दिवाली) पर जहां एक ओर घरों में दीए जलाए गए वहीं शहर में वैवाहिक समारोहों की धूम रही। मेघवाल समाज का सामूहिक विवाह आयोजन भी हुआ।

सुबह से शहर में वैवाहिक समारोहों की धूम रही। जहां बैंड बाजों पर बारातें निकली वहीं शाम ढले सभी रास्तों  पर जाम के हालात आम थे। कोई पंडितजी का बताया हुआ तो कोई हलवाई का बताया हुआ सामान लेने पहुंच रहा था। कोई घोड़ी नहीं पहुंचने पर फोन करने में व्यस्त  था तो कोई मेहमानों को ठहराने की व्यवस्था देखने में।
मेघवाल समाज में सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। पांच दूल्हें  घोड़ी पर तथा दुल्ह नें बग्घियों में सवार होकर निकली तो नजारा देखने जैसा था। विदेशी पर्यटकों के लिए यह नजारा कौतूहल पैदा करने वाला था।

देवउठनी एकादशी पर घाट पूजन करते हुए.
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply