Header Banner

फास्ट फूड खाने से होती है बीमारियां

BY — December 5, 2012

निशुल्क जड़ी-बूटी चिकित्सा शिविर आरंभ

Udaipur. सुन्दरलाल दक चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 20 वां निशुल्क जड़ी-बूटी चिकित्सा शिविर आज योग सेवा समिति परिसर में प्रारम्भ हुआ। शिविर के प्रथम दिन 300 से अधिक रोगियों का इलाज किया गया।

लुधियाना से आये समाजसेवी वैद्य डॅा. बी. आर. तनेजा ने कहा कि जनता द्वारा बेमौसमी सब्जियां खाने, फास्ट फूड का अधिकाधिक प्रयोग करने से शारीरिक बीमारियों में बढ़ोतरी हुई उसमें भी कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां प्रमुख है। उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य को स्वस्थ रहना है तो मंहगी हो या सस्ती सिर्फ मौसमी सब्जियों को ही उपयोग में लेना चाहिये। पेट की बीमारियों में पानी का अधिकाधिक उपयोग करना चाहिये। डॅा. तनेजा ने बताया कि देर रात तक जागना भी शरीर के लिये हानिकारक है। सोते समय मोटे तकिये का प्रयोग नहीं करना चाहिये। खाने की अनियमित खुराक के कारण अनेक जटिल बीमारियां हो जाती है।
समिति के संस्थापक डॅा. सुन्दरलाल दक ने बताया कि शिविर में विभिन्न प्रकार के रोगों रीढ़ की हड्डी, सायटिका, स्लिप डिस्क, सर्वाइकल स्पोन्डोलाईसिस, जोड़ों का दर्द, माइग्रेन, मिर्गी, पीलिया, बवासीर, लकवा, किडनी स्टोन, पेट दर्द, सिरदर्द आदि रोगों का साधारण, सुलभ व असरदायक हानि रहित जड़ी-बूटियों के घरेलू उपचारों द्वारा इलाज किया जा रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply