Header Banner

.. कहां गये वे खून के रिश्ते

BY — December 15, 2012

शिविर में रोगियों को सहारा देते भी नहीं दिखे रिश्तेदार

1100 से अधिक रोगियों की हुई नेत्र जाचें, 310 के होंगे ऑपरेशन

151226Udaipur. बेटा मुझे चक्कर आ रहे है, में अकेली आयी हूं मुझे पहले दिखा दें,बेटा मैं बहुत दूर से अकेला आया हूं मेरे साथ कोई नहीं। ऐसे अनेक वाकये आज नाईयों की तलाई स्थित तेरापंथ भवन में रोटरी क्लब उदयपुर, विजन फाउण्डेशन ट्रस्ट व डॉ कोठारी आई हॉस्पीटल उदयपुर व जिला स्वास्थ्य समिति ‘अंधता’ निवारण के साझे में आयोजित एकदिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में देखने को मिले। सेवादार ऐसे रोगियों को प्राथमिकता के तौर पर चिकित्सकों को दिखाते हुए दिखे लेकिन रोगियों के साथ उनका कोई रिश्तेदार नहीं दिखा।

151223एक वृद्धा के तो बोलते-बोलते आंखों में अश्रुधारा बह निकली। उम्र के इस पड़ाव में अकेले आये रोगी अन्य रोगियों के साथ आये अटेण्डेण्ड को देखकर काफी मायूस दिखे। शिविर के बारे में स्थानीय रिश्तेदार से जानकारी मिलने पर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आये चयनित रोगियों के ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कोठारी आई हॉस्पीटल में डॉ. अनिल कोठारी व उनकी टीम के सदस्यों डॉ. सुरेन्द्र माथुर, डॉ. वीना जैन व डॉ. कार्तिकेय कोठारी द्वारा रविवार को तथा शेष स्थानीय रोगियों को ऑपरेशन आगामी दिनों में कर दिये जाएंगे। डॉ. अनिल कोठारी ने बताया कि बाह्य रोगियों के साथ आने वाले अटैण्डेण्ड के ठहरने व खाने-पीने की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की गई है।
151225क्लब अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि शिविर में आज डॉ. अनिल कोठारी के नेतृत्व में उनकी टीम ने 1100 से अधिक रोगियों के नेत्रों की जांच कर उन्हें उपचार दिया गया। रोगियों को नि:शुल्क दवाएं दी गई। इनमें से चिकित्सकों ने 310 रोगियों का मोतियाबिंद के ऑपरेशन हतु चयन किया गया। शिविर के प्रति जनता में उत्साह देखते ही बना। सचिव ओ. पी. सहलोत ने बताया कि शिविर में सुबह 9 बजे से ही रोगियों की भीड़ उमड़ पड़ी। रोगियों के बीच धक्का-मुक्की व अव्यवस्थाओं से बचने हेतु रोटरी क्लब उदयपुर की ओर से अध्यक्ष निर्वाचित बी. एल मेहता, एस. के. जैन, सुरेन्द्र कुमार जैन, एन. सी. बंसल, पदम दुगड़, डी. पी. धाकड़, सरला बांठिया, यू. एस. चौहान, राजेन्द्र चौहान, डॉ. बी. एल. जैन, अम्बालाल बोहरा, सुषमा गोयल, सुभाष सिंघवी, पूर्व प्रान्तपाल डॉ. यशवन्तसिंह कोठारी, गणेश डागलिया सहित सुरेन्द्र सिंह, महेश शर्मा, लक्ष्मणसिंह, घनश्यामसिंह, हिम्मतसिंह सुयल, अंजू बापना, आशा सियाल, जहूर मोहम्मद, अमित सिंह, भगवती सहित चिकित्साकर्मियों का स्टॉफ ने उल्लेखनीय सेवाएं दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply