अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी पढ़ाई

BY — December 17, 2012

171201udaipur. जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के अधीन संचालित जनभारती केंद्रों पर विभिन्न मुद्दों पर वीडियो कांफ्रेंसिंग से पढ़ाई करवाई जाएगी। ये निर्देश कुलपति प्रो.एस एस सारंगदेवोत ने बेदला स्थित विजया मां जनभारती केंद्र का अवलोकन करते समय दिए।

उन्होंने कहा कि आदिवासी महिलाओं और बच्चों को अब आधुनिक तकनीक का भी ज्ञान होना आवश्यक है। इसके लिए इन जनभारती केंद्रों से वीडियो कांफ्रेंसिंग करवाई जाए। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र द्वारा संचालित बंधेज वर्क एवं ब्यूटी पार्लर कोर्स का अवलोकन किया।

171202प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधाओं का पूरा लाभ उठाना होगा। इसके लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य मुद्दों पर वार्ताओं का आयोजन किया जाना चाहिए। समय समय पर विशेषज्ञों से चर्चा के माध्यम से इन आदिवासी महिलाओं के बौद्धिक स्तर का भी विकास हो सकेगा। जनभारती केंद्र के व्यवस्थापक धर्मेंद्र राजौरा ने बताया कि केंद्र पर समय समय पर इस तरह के आयोजन के लिए सूची तैयार कर कार्यक्रम का निर्धारण कर लिया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *