गुरूनानक कॉलेज में नेत्र जांच शिविर

BY — December 17, 2012

171206udaipur. गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एवं गुरूनानक गर्ल्स कॉलेज सेक्टर 4 के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसस) गतिविधियों के तहत छात्राओं को आंखों की सार-संभाल रखने एव नेत्र रोगों संबंधी जानकारी दी गई। कॉलेज परिसर में निशुल्क नेत्र जांच भी की गई।

171207कॉलेज के निदेशक ज्ञानमल मेहता ने मुख्य अतिथि डॉ. लीपा मोहन्ती का स्वागत किया। एनएसएस प्रभारी अनिता चौबीसा ने बताया कि एनएसएस की छात्राओं को गीतांजलि हॉस्पिटल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. लीपा मोहन्ती ने नेत्र रोगों संबंधी व्याख्यान देते हुए छात्राओं को कम्प्यूटर पर लगातार कार्य करते हुए, कान्टेक्ट लैंस काम में लेने संबंधी सावधानियां बरतने सहित अन्य जानकारियां दी। निशुल्क शिविर में 105 छात्राओं की नेत्र जांच की गई। संचालन सोनू गुप्ता ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *