Header Banner

शिक्षक चेतना यात्रा 30 को उदयपुर में

BY — December 29, 2012

’फतह स्कूल सभागार में प्रदेशाध्यक्ष का सम्बोधन‘

aandolanUdaipur. राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के बैनर तले चलाये जा रहे पांच सूत्री मांग पत्र के चरणबद्ध आन्दोलन के क्रम में ’शिक्षक चेतना यात्रा‘ दोपहर 3.30 बजे उदयपुर में प्रवेश करेगी

जिलामंत्री चन्द्र प्रकाश मेहता के अनुसार यहां क्रमश: उपशाखा गिर्वा अ, ब नगर अ, ब एवं बडग़ांव अ, ब तथा मावली अ, ब, के शिक्षकों द्वारा स्वागत किया जायेगा। चेतना यात्रा वाहन रेली के साथ सायंकाल 4 बजे फतह स्कूल में पहुंचकर सभा में परिवर्तित होगी। सभा को संगठन के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद शर्मा सम्बोधित करेंगे। चेतना यात्रा में उपशाखा नगर अ, ब बडग़ांव, गिर्वा, मावली, भीण्डर, गोगुन्दा, झाड़ोल, फलासिया, लसाडिय़ा सहित सैकड़ों शिक्षक भाग लेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply