Header Banner

पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, पानी सड़क पर

BY — January 29, 2013

290104Udaipur. झीलों की नगरी में झीलों के साथ सड़कों पर भी बहता हुआ जल नजर न आए तो क्या बात हो। ऐसा ही कुछ इन दिनों हो रहा है जलदाय विभाग कार्यालय के ऐन नाक के नीचे पटेल सर्किल पर।

जानकारी के अनुसार पटेल सर्किल से पारस तिराहा और वहां से आगे शाही बाग तक जलदाय विभाग की पेयजल पाइप लाइन जगह जगह से क्षतिग्रस्त है। इससे सड़कों पर अथाह पानी बहता है लेकिन किसी का इस ओर ध्यान नहीं है। लिहाजा दुपहिया वाहनचालकों को काफी संभल संभल कर चलना पड़ता है कि कहीं वाहन स्लिप न हो जाए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply