Header Banner

शहीद दिवस पर ग्राम कांग्रेस कमेटियों की बैठक

BY — January 29, 2013

congressUdaipur. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस पर 30 जनवरी को सुबह 11 बजे उदयपुर देहात जिला कांग्रेस के तहत सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के विभिन्न ग्राम पंचायत स्तर पर नवगठित ग्राम कांग्रेस कमेटियों की बैठकें होंगी।

देहात जिला प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि ब्लॉक के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को विभिन्न ग्राम पंचायतों का प्रभारी बनाकर इन बैठको में भाग लेने हेतु लगाया जाये। इन बैठकों में महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी का आयोजन कर सत्य, अहिंसा, दलित प्रेम की शपथ लेने के बाद ग्राम पंचायतों की विभिन्न समस्याओं की जानकारी लेते हुए आम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply