Header Banner

कटारिया समर्थकों का मीणा के विरुद्ध प्रदर्शन

BY — January 31, 2013

310112Udaipur. शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया समर्थकों ने प्रतापगढ़ के पूर्व विधायक एवं आदिवासी नेता नंदलाल मीणा के खिलाफ गत रात्रि सूरजपोल चौराहे पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका और कार्रवाई की मांग की। भाजपा अल्पखसंख्यक मोर्चा की आज हुई बैठक में मीणा के विरुद्ध रोष जताया गया।

उल्लेखनीय है कि मीणा की कटारिया के खिलाफ बयानयाजी से आक्रोशित होकर कटारिया समर्थक उबल पड़े और यह कदम उठाया। मीणा का कल पुतला भी फूंका गया। इस दौरान भी प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, किरण जैन, मांगीलाल जोशी, शांतिलाल चपलोत, चन्द्रलसिंह कोठारी, भाजयुमो जिलाध्य्क्ष जिनेन्द्रर शास्त्री , महेन्द्र  औदिच्य, गजपालसिंह राठौड़ आदि मौजूद थे।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शहर जिला के जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन घाटीवाला, जिलामहामंत्री मोहम्मद रियाज राही, प्रदेश प्रतिनिधि अयुब खान, अजीज मिस्त्री, शमा खान, मण्डल अध्यक्ष अहमद नूर आदि पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज बैठक आयोजित कर मीणा पर काफी समय से कद्धावर नेताओं के विरोध में बयानबाजी करने पर गहरा रोष जताया व आलाकमान से मीणा को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply