आइडिया जलसा भजन संध्‍या 15 को

BY — February 9, 2013

anupudaipur. झीलों की नगरी के वाशिंदों को आइडिया जलसा संगीत संध्या में भजन गायक अनूप जलोटा और पं. रतन मोहन शर्मा को सुनने का मौका मिल सकेगा। भारतीय संगीत अकादमी, नादब्रह्म संस्था और पश्चिम सांस्कृतिक केंद्र की ओर से 15 फरवरी को होने वाली संगीत संध्या में ये कलाकार प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम शाम 6.30 बजे शिल्पग्राम के मुक्ताकाशी रंगमंच पर होगा। भारतीय संगीत अकादमी ने भारतीय संगीत को बढ़ावा देने के लिए देश के 12 शहरों में इस तरह की संगीत संध्या का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में पांचवां कार्यक्रम उदयपुर में किया जा रहा है।
प्रवेश निशुल्क : संगीत संध्या में शहरवासियों को पास के जरिए नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। पास 11 फरवरी से शहरभर के पांच केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध होंगे। प्रस्तुति के लिए अनूप जलोटा और पं. रतन मोहन शर्मा 14 फरवरी को उदयपुर पहुंचेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *