भव्य होगा एग्री टेक एक्पो

BY — February 12, 2013

14 से 17 फरवरी तक बी. एन. कॉलेज ग्राउंड पर

120203udaipur. किसानों को जागरूक करने, उन्हें नई तकनीकों से अवगत कराने स्वयं मल्टीनेशनल कंपनियां उदयपुर में आएंगी और किसानों से रूबरू होंगी। यह मौका उपलब्ध कराया है श्री बोहरा गणेश संस्थान ने।

हमेशा शहरी लोगों के लिए ही क्यों ट्रेड फेयर लगते हैं। क्यों  किसानों के लिए कोई बड़ा आयोजन नहीं करता। क्यों  अन्न‍दाता नई तकनीकों से वंचित रहे। यही सोच इस एग्री टेक एक्‍स्‍पो में बदलने जा रही है जो उदयपुर के बी. एन. कॉलेज पर 14 से 17 फरवरी तक लगाया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत में संस्थान के निदेशक लोकेश जोशी ने बताया कि जेसीबी का खेतों में भी उपयोग होता है लेकिन अमूमन इसके प्रयोग से किसान अनजान है। ऐसी एक नहीं सैकड़ों चीजें हैं जिनका उसे ज्ञान ही नहीं है। किसानों को नई तकनीक बताना और कंपनियों को नया क्षेत्र दिलाना, हमारा यही उद्देश्य है। एक्‍स्‍पो  में फूड स्टॉल्स भी लगाई जाएंगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *