Header Banner

ऐश्‍वर्या कॉलेज में म्‍यूजिकल बिंगो 14 को

BY — February 13, 2013

bingoUdaipur. हॉरमोनी म्यूजिक क्लब के तत्वावधान में वेलेन्टाइन डे पर गुरुवार शाम 4 बजे ऐश्वर्या कॉलेज सभागार में संगीत प्रेमियों के लिए अनोखा संगीतमय खेल बिंगो (हाऊजी) का आयोजन किया जायेगा।

क्लब समन्वयक शालिनी भटनागर ने बताया कि इसमें प्रतिभागी संगीत की ताल पर बिंगो (हाऊजी) का आनंद लेंगे। यह खेल दस वर्ष से बडा़ कोई भी व्यक्ति खेल सकेगा। यह खेल फिल्मी गानों पर आधारित होगा और प्रतिभागियों के प्रोत्साहन हेतु आकर्षक उपहार दिये जाएंगे। उन्होंने बताया कि संगीतमय हॉऊजी का कार्यक्रम एकदम नई संकल्पना है जिसमें प्रतिभागी निश्चित रूप से खेल के माध्यम से संगीतमय आनन्द उठाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply