चांदी से बनी वस्तुएं करेंगी पर्यटकों को आकर्षित

BY — March 3, 2013

सिटी पैलेस म्यूजियम में अमर महल सिल्वर गैलेरी का उद्घाटन

1udaipur. यहां सिटी पैलेस परिसर स्थित म्यूजियम के अमर महल में नवस्थापित सिल्वर गैलेरी  ‘स्प्लैण्डर ऑफ सिल्वर’ का उद्घाटन रविवार को उदयपुर नगर परिषद की सभापति रजनी डांगी ने किया।

2महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ की विरासत संरक्षण एवं पर्यटन विकास के क्षेत्र में नवाचार के संकल्प के तहत अमर महल में सिल्वर गैलेरी बनाई गई है। रविवार को इस गैलेरी का उद्घाटन नगर परिषद उदयपुर की सभापति श्रीमती रजनी डांगी ने किया। उन्होंने इस अवसर पर महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन द्वारा संस्कृति एवं विरासत को बचाए रखने की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उद्घाटन समारोह में महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़, विजयराज कुमारी मेवाड़, लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ तथा पद्मजा कुमारी मेवाड़ सहित विदेशी मेहमान भी उपस्थित थे।
3गैलेरी में प्रदर्शित की : अमर पैलेस सिल्वर गैलेरी में चांदी से निर्मित मण्डप, रजत बग्गी, रामरेवाड़ी, पारंपरिक सुसज्जित घोड़ा, होदा तथा तामजाम प्रदर्शित किए गए हैं। इसके अलावा चांदी से निर्मित कमण्डल, कपूर आरती, अगरबत्ती घर, दवात, पादुका (खड़ाऊ) जोड़ी, कड़ा, जारी, हांडी पाला, गुलाब दानी, आरती बड़ी, डाबी, झाड़, शीशी ढक्कन सहित, किरीट मुकुट, राम सागर, चम्बू, कुंजी बड़ी, कुंजी छोटी, कुंडी बड़ी, एक थाल 9 छोटी-बड़ी कटोरी, घड़ा, डबूसा (कटोर दान), गिलास, खंड वाली थाली, कड़ाई, देगची, लोटा, भगोनी (तपेली), घड़ा छोटा (बोगणी), तासली, स्टैंड (तरपाया), अड़किया (अंगरकिया पात्र), चम्मच सब्जी का, लोटा (अमरती), श्री यंत्र, पंखा झूलनी, देकची, कटोरा, हाथी का होदा, तामझाम, बग्गी, रामरेवाड़ी भी प्रदर्शित की गई है। उपरोक्त समस्त सामग्री श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ के निजी संग्रह से एकत्रित कर गैलेरी में रखी गई है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *