Header Banner

फेसबुक पर अभद्र ‘हनुमान चालीसा’

BY — March 16, 2013

हिन्दू  संगठनों ने किया विरोध

160306Udaipur. सोशल मीडिया फेसबुक पर हनुमान चालीसा में अभद्र शब्दोंस का प्रयोग करने के विरोध में शहर के हिन्दूग संगठनों ने जोरदार विरोध करते हुए कलक्ट्रे ट पर प्रदर्शन किया। अपशब्दों  से बनी इस हनुमान चालीसा को स्थारनीय कॉलेज के एक छात्र ने लाइक भी कर दिया जिससे यह सभी ओर फैल गई।

हनुमान चालीसा में अपशब्दोंच के उपयोग से सभी देवी-देवताओं का अपमान हो रहा है। इसे कॉलेज के एक छात्र ने लाइक भी कर दिया। हिन्दू  संगठनों के पदाधिकारी व छात्र दर्जनों लोगों के साथ कलक्ट्रे्ट पहुंचे और प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेसट में भी अचानक हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी एकत्र हुए और समझाईश की। कार्यकर्ताओं ने वाहनों को रोकना शुरू कर दिया और जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर एएसपी कालूराम रावत, एडीएम सिटी मो. यासीन पठान आदि पहुंचे। काफी नारेबाजी करने के बाद इस कथित हनुमान चालीसा के प्रिंट अधिकारियों को देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply