Header Banner

‘नैनो ने निकाला 40 से अधिक किमी का माइलेज’

BY — March 17, 2013

170307Udaipur. टाटा मोटर्स के अधिकृत डीलर क्लासिक ओटोमोबाईल्स द्वारा अब तक खरीद चुके टाटा नैनो कार की एक रैली आज कंपनी के हिरण मगरी से. 6 स्थित ऑफिस से निकाली गई जिसमें सर्वाधिक माईलेज देने वाले प्रथम तीन विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया।

क्लासिक ओटोमोबाईल्स के प्रबन्ध निदेशक बसन्त बकालिया ने बताया कि कंपनी के शोरूम से प्रात: 11 बजे रवाना हुई रैली सेवाश्रम चौराहा, दुर्गानर्सरी रोड़, शास्त्री सर्किल, कलेक्टर निवास,फतहपुरा चौराहा, पुलां व 100 फीट होती हुई अश्विनी वाटिका पहुंची।

170306यहां आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में 40 से अधिक किलोमीटर का सर्वाधिक माईलेज देने वाले प्रथम तीन विजेताओं क्रमश: विनोद कुमार सोनी, फतहलाल व इन्द्रासिंह को कंपनी के अधिकारियों ने पुरूस्कृत किया। बकालिया ने बताया कि रैली के शुभारम्भ पर टाटा मोटर्स के अधिकारी एरिया मेनेजर केदार पानसे, टीएसएम ईरोजसिंह व बसंत बकालिया ने फ्लैग ऑफ कर रैली को रवाना किया। उन्होनें बताया कि रैली में 65 से अधिक ग्राहकों ने भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply