चुनाव नहीं मैदान-ए-जंग है, कूद जाओ : कटारिया

BY — March 17, 2013

13 दिन में 1381 किमी. की यात्रा
संभागस्तरीय बैठक में पहुंचे प्रदेश पदाधिकारी

170304Udaipur. प्रदेश में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अप्रेल के प्रथम सप्ता ह में चारभुजाजा से निकलने वाली वसुंधरा राजे की सुराज संकल्पा यात्रा की सफलता को लेकर रविवार को आयोजित संभागीय बैठक में संभाग भर से करीब 500 से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे।

पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं सुराज संकल्प यात्रा के संयोजक भूपेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश में कुशासन से जनता में हाहाकार मचा हुआ है। राजस्थान प्रदेश जो पूर्व में भाजपा के शासन के अन्तर्गत एक विकसित राज्य की श्रेणी में पहुंचने वाला था आज पिछड़ेपन की कगार पर है। यात्रा का शुभारम्भ मेवाड़ के प्रसिद्ध चारभुजा धाम से 4 अप्रेल को प्रारम्भ होकर पूरे प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों में बदलाव की अलख जगाएगी। यादव ने कहा कि यात्रा में समाज के सभी वर्गों को जोड़ें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मार्ग में यात्रा के स्वागतार्थ पूर्व योजना बनाकर इस यात्रा को जन-जन तक पहुचाने का आव्हान किया। वार्ड मण्डल से अधिकाधिक संख्या में 4 अप्रेल को चारभुजा पहुंचने का आह्वान किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह यात्रा को प्रारम्भ करेंगे। पहली सभा चारभुजा में होगी तत्पश्चात् सुराज संकल्प यात्रा संभाग की ओर अग्रसर होगी।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने कहा कि मेवाड़ हमेशा से मान-सम्मान-स्वाभिमान और मूल्यों के लिए लड़ा है। कटारिया ने कहा कि मेवाड़ के भरोसे भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी। कटारिया ने संभागियों से अपील की कि चुनाव में जीतने के लिए अपना हरदम लगा दो। अपने अहंकार को रसातल में डालो, पुरानी बातों को भूल मैदान-ए-जंग में कूद जाओ। कार्यकर्ता मन से यदि मैदान में उतरेगा तो एक बार फिर मेवाड़ अपनी ताकत दिखा देगा। प्रदेश प्रभारी कप्तानसिंह सोलंकी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सुशासन को लोगों ने बहुत याद किया अब हमें पुनः 150 सीटों का लक्ष्य रखकर सुराज के लिये हरसंभव कार्य करना है। सोलंकी ने यात्रा को सफल बनाने के लिये कार्यकर्ताओं को कई जानकारियां दी। इससे पूर्व प्रदेश महामंत्री सतीश पुनिया ने संयोजन करते हुए वसुन्धरा राजे सिंधिया की सुराज संकल्प यात्रा की जानकारी दी।
170305इस अवसर पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, प्रदेश महामंत्री रामचरण बोहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष नन्दलाल मीणा, पूर्व मंत्री बाबूलाल वर्मा, किशन पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती देवी झाला, प्रदेश महामंत्री हरीसिंह रावत का शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत, पूर्व मंत्री भवानी जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीसिंह चौहान, गुणवन्तसिंह झाला, पूर्व विधानसभाध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मांगीलाल जोशी, प्रमोद सामर, पूर्व सांसद महावीर भगोरा, पूर्व उपसभापति हीरालाल कटारिया, विधायक बाबूलाल खराड़ी, बैंक अध्यक्ष किरण जैन ने स्वागत अभिनन्दन किया। पूर्व मंत्री राजेन्द्रसिंह राठौड़ ने वसुन्धरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा को सफल बनाने व गांव गांव ढाणी ढाणी तक सम्पूर्ण क्षेत्र में विस्तृत प्रचार प्रसार के साथ आम जनता को इस यात्रा से जोड़ने के आव्हान के साथ धन्यवाद व आभार जताया।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि बैठक के दुसरे दौर में संभाग के सातों जिलों की अलग-अलग बैठकें हुई जिसमें उदयपुर शहर, देहात की बैठक कप्तानसिंह सौलंकी, राजसमन्द जिले की बैठक भुपेन्द्र यादव, चित्तौड़ जिले की बैठक श्री अरूण चतुर्वेदी, बांसवाड़ा जिले की बैठक सतीश पुनिया, प्रतापगढ़ जिले की बैठक राजेन्द्रसिंह राठौड़, डूंगरपुर जिले की बैठक रामचरण बोहरा ने अलग-अलग ली। 13 दिन में 1381 किलोमीटर की यात्रा तय की जायेगी। 4 अप्रेल प्रातः 10 बजे मेवाड़ के चारभुजा धाम से शुरू होने वाली वसुन्धरा की सुराज संकल्प यात्रा का शंखनाद किया जायेगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह इस यात्रा को प्रारम्भ करायेंगे। यात्रा में 36 आमसभाएं होगी। हर दिन का स्थान तय है। प्रत्येक दिन प्रातः यात्रा प्रारम्भ करने से पहले प्रेस वार्ता होगी। 4 अप्रेल को चारभुजाजी से यात्रा के शुभारम्भ पर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को वहा पहुचना आवश्यक है इसके लिये शहर, मण्डल व वार्ड स्तर तक पार्टी की बैठकें तय की जाए एवं प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्व तैयारी के लिये अपने अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाये, इससे वातावरण बनेगा। चारभुजाजी के बाद यात्रा गोमती चौराहा पहुचेगी वहां से कालागुमान, बागाना, दिवेर होते हुए 6 अप्रेल को वापस संभाग में गोगुन्दा से प्रवेश करते हुए जसवन्तगढ़, कोडियात, मालवा चौराहा होते हुए कोटड़ा में आम सभा होगी। तत्पश्चात् 7 तारीख को झाडोल होते हुए खेरवाड़ा तक यात्रा रहेगी एवं रात्रि विश्राम के पश्चात् 8 अप्रेल को परसाद, चावण्ड होते हुए सलूम्बर में आमसभा की जायेगी। इस तरह 9 तारीख से लेकर 14 अप्रेल तक यात्रा अपने तय मार्ग पर चलती रहेगी एवं 14 अप्रेल पुनः कानोड़, भीण्डर होते हुए 16 तारीख को उदयपुर पहुंचेगी जहां आमसभा होगी। इस हेतु यात्रा में विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे आवास, भोजन, रात्रि विश्राम, वाहन व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, प्रचार व्यवस्था, प्रेस व्यवस्था आदि व्यवस्थाओं के लिए व्यवस्था प्रमुख बनाने की हिदायत दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *