Header Banner

झील से तो निकाली लेकिन किनारे ही रख दी

BY — March 21, 2013

210305Udaipur. झीलों में फैलती जलकुंभी, गंदगी निकालने संबंधी बार बार जानकारी देने के बाद अब कहीं नगर परिषद चेती और गुरुवार को गणगौर घाट स्थित पीछोला किनारे से गंदगी हटवाई।

अफसोस इस बात का कि गंदगी झील में से तो निकाल ली लेकिन वहीं किनारे पर रख दी। उसे हटाने का वापस कोई समाधान नहीं किया गया। गंदगी के कारण न सिर्फ झीलों के आसपास की आबो हवा खराब हो रही थी बल्कि वहां से गुजरना भी दूभर था। ऐसे में गंदगी को किनारे पर रख देना तो और भी मुश्किल हो गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply