आमजन को जोड़ें सुराज संकल्प यात्रा से : जैन

BY — April 1, 2013

kamal-logoUdaipur. भारतीय जनता पार्टी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल की सोमवार को हुई बैठक में 4 अप्रेल को चारभुजा से निकाली जाने वाली ‘सुराज संकल्प यात्रा’ की तैयारियों के सिलसिले में रैली से आमजन को जोड़ने की अपील की गई।

बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद जैन, उपमहापौर महेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि हर वार्ड के कार्यकर्ता नियमित बैठकें कर वार्ड में प्रभात फेरियां निकाल, पत्रक वितरण कर, झण्डे एवं पोस्टर लगा इस यात्रा में अधिक से अधिक सम्मिलित होने का आग्रह करें। पूर्व सभापति रविन्द्र श्रीमाली ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कुशासन को प्रदेश से जड़मूल से उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया और रैली में अधिक से अधिक आम आदमी की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवान वैष्णव, महासचिव महेश खण्डेलवाल, पार्षद अर्चना शर्मा, जगदीश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में जगदीश शर्मा, दिनेश सोनी, राजेश चौहान, राजेश पुरोहित, पूर्व पार्षद सविता पुरोहित, कृष्णकांत नाहर, हेमंत लोढ़ा, हेमंत शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *