Header Banner

कार से बैग चोरी मामले में कार्रवाई नहीं होने पर प्रदर्शन

BY — April 1, 2013

010410Udaipur. गत दिनों कार का शीशा काटकर बैग से करीब साढ़े तीन लाख रुपए चोरी होने के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया।

उल्लेखनीय है कि गत 25 मार्च को सरदारपुरा स्थित एक निजी स्कूल में बच्ची का रिजल्ट  लेने गए व्यवसायी की बाहर खड़ी कार के शीशे काटकर साढे़ तीन लाख रुपए चोरी हो गए थे। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस को अनुसंधान में अब तक कोई खास सफलता हासिल नहीं होने से लोगों ने आक्रोशित होकर आज कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बताया गया कि पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक को संदिग्ध लोगों की लिस्ट दी थी लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply