Header Banner

संसदीय सचिव ने देखा स्कल्पचर सिम्पोजियम

BY — April 1, 2013

Udaipur. संसदीय सचिव गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने सोमवार शाम उदयपुर के शिल्पग्राम में पर चल रहे स्कल्पचर सिम्पोजियम का अवलोकन कर कलाकारों की हौंसला अफजाई की।

उन्होंने वर्ल्‍ड क्लास सिटी उदयपुर के लिये निर्मित हो रहे प्रस्तर शिल्प के लिए खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे विश्वस्तरीय कलाकारों के कला-वैभव के प्रदर्शन का नजारा दुनिया भर के लोगों को देखने को मिलेगा वहीं शहर की खूबसूरती में और इजाफा होगा। इस मौके श्री शक्तावत पर जिला प्रमुख मधु मेहता, मावली विधायक पुष्करलाल डांगी, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, नीलिमा सुखाडि़या, जिला कलक्टर विकास सीताराम भाले, रंजना साहू आदि ने भी कलाकारों से प्रस्तर शिल्प की जानकारी ली।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply