Header Banner

ब्राह्मण ही खत्म कर सकता है जातिवाद को : जोशी

BY — April 7, 2013

DSC_1135udaipur. विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मनारायण जोशी ने कहा कि देश में व्याप्त जातिवादी जहर को ब्राह्मण समाप्त कर सकता है, क्योंकि ब्राह्मण कभी जातिवादी नहीं रहा, उसने मस्तक के रूप में सर्व समाज का मार्गदर्शन किया है।

जोशी सेक्टर 11 के श्रीमद्वल्लभाचार्य पार्क में विप्र फाउण्डेशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। जोशी ने कहा कि ब्राह्मणों ने रावण जैसे विद्वान ब्राह्मण की अन्यायी व दुराचारी वृत्ति का कभी समर्थन नहीं किया, ब्राह्मण वर्ग आज भी रावण को अन्याय का प्रतीक मानकर प्रतिवर्ष उसका पुतला जलाता है। जोशी ने 9 जून को उदयपुर में होने वाले संभागीय विप्र महाकुम्भ में सक्रीय सहभागिता का आव्हान किया।
विप्र फाउण्डेशन के प्रदेश संयुक्त सचिव के.के. शर्मा ने कहा कि संभागीय विप्र महाकुम्भ में अंचल के एक लाख विप्र बन्धु-बहनों की उपस्थिति के लक्ष्य की पूर्ति के लिये हमें गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में जाना होगा। प्रारम्भ में फाउण्डेशन के शहर जिलाध्यक्ष हिम्मतलाल नागदा ने सभी का स्वागत किया।
इस अवसर पर जगदीश मेनारिया, यशवन्त पालीवाल, जयकिशन चौबे, कल्पना शर्मा, पार्षद मनीष श्रीमाली, दुर्गेश शर्मा, पी. आर. आमेटा ने विचार व्यक्त किये। समारोह में ख्यालीलाल पालीवाल, श्यामसुन्दर शर्मा, पं. उमेश गौड, गजेन्द्र चौबीसा, विजय प्रकाश विप्लवी, इन्दिरा राजपुरोहित, चन्द्रकान्ता मेनारिया, पद्म कुमार शर्मा, श्यागमलाल शुक्ला, अशोक आमेटा, पार्षद राजकुमारी मेनारिया व लोकेश गौड़ भी उपस्थित थे। संयोजन कैलाश आचार्य ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव हरीश आर्य ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply