Header Banner

कर्ज उतारना यानी जनता को इमोशनली ब्लैककमेल : कांग्रेस

BY — April 7, 2013

congressudaipur. भाजपा नेता वसुंधरा राजे द्वारा शनिवार को गोगुन्दा में अपने भाषण में मेवाड़ का कर्ज उतारने की बात को मेवाड़वासियों को भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने निंदनीय प्रयास बताया है।

संभागीय प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि उनका यह कहना भी सच्चाई से भागने या फिर अज्ञानता का ही परिचायक है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साढ़े चार साल के शासन में कुछ भी नहीं किया। जनहितकारी और कल्याणकारी योजनाएं इस अवधि में लागू हुई, वह एक रिकॉर्ड है। रविवार से सारे प्रदेश के अस्पतालों में भी सभी और महंगी जांच भी निशुल्क की जा चुकी है। जनता सब जानती है और वह वसुंधरा राजे को इसका समय पर जवाब भी देगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply