Header Banner

पंचायतीराज को मिले डेढ़ करोड़ रुपए के पुरस्कार

BY — April 24, 2013

प्रधानमंत्री ने मालवीया को किया सम्मानित
ग्राम पंचायतों को भी मिला राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार

240401Udaipur. राजस्थान को पंचायती राज क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने राज्य के पंचायती राज मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया को डेढ़ करोड़ रू. नकद और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में बुधवार को आयोजित तीसरे पंचायतीराज सम्मेलन में राजस्थान के पंचायती राज मंत्री महेद्रजीतसिंह मालवीय ने प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र एवं चेक ग्रहण किया। केंद्रीय जनजाति मामले एवं पंचायती राज मंत्री वी. किशोर चंद्र देव राज्य की पंचायती राज विभाग की आयुक्त व सचिव अपर्णा अरोड़ा और राज्य के राज संस्थाओं से जुड़े जन प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। समारोह में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ने राजस्थान में पंचायती राज क्षेत्रा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये अजमेर की जिला प्रमुख सुशीला कंवर को 40 लाख रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार टोंक पंचायत समिति के प्रधान खेमराज मीणा को 20 लाख रू. और दौसा पंचायत समिति की प्रधान शांति गुर्जर को 20 लाख रू. का पुरस्कार प्रदान किया गया। राज्य की 5 ग्राम पंचायतों प्रत्येक को भी 15-15 लाख रू. का राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply