Header Banner

डॉ. दक इन्टरनेशनल योग कमेटी के चेयरमैन

BY — April 26, 2013

250403Udaipur. जैन सोश्यल ग्रुप इन्टरनेशनल फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष व उनकी टीम ने योग सेवा समिति के संचालक,जैन सोश्यल ग्रुप उमंग के अध्यक्ष डॉ. सुन्दरलाल दक को जैन सोश्यल ग्रुप इन्टरनेशनल फेडरेशन की योगा व मेडिटेशन कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमेन बनाया है।

जैन सोश्यल ग्रुप उमंग के सचिव पीयूष भंसाली ने बताया कि योगा एंव मेडीटेशन में डॅा. दक के योगदान को देखते हुए ग्रुप के इन्टरनेशनल फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश कुमार जैन ने उन्हें वर्ष 2013-14 के लिए राष्ट्रीय चेयरमेन के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। उल्लेखनीय है कि ग्रुप की विश्व में 378 शाखाएं एंव इसके 70 हजार सदस्य है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply