कायकर्ताओं ने किया प्याऊ का शुभारंभ

BY — April 26, 2013

आम जन के लिए जलमंदिर खोला

250401Udaipur. जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुल कर्मचारी संघ द्वारा विद्यापीठ के प्रतापनगर ढिकली रोड़ चौराहे पर जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया। चतुर्थ श्रेणी कार्यकर्ता महेन्द्र मेघवाल ने जल मंदिर का शुभारंभ किया।

विद्यापीठ कुल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुभाष बोहरा ने बताया कि यह सभी कर्मचारियों के सहयोग से लगाई गई है। इस जल मंदिर से वहां के राहगीरों व दैनिक कामगारों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर महामंत्री डॉ. हेमशंकर दाधीच, डॉ. दिलीपसिंह चौहान, उमराव सिंह राणावत, जितेन्द्र सिंह चौहान, खेमराज माली, लहरनाथ, देवकिशन पालीवाल, कृश्णगोपाल, कानसिंह, नारायण लाल, भेरूलाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *