Header Banner

वेतन विसंगतियों को लेकर कर्मचारियों का धरना

BY — April 26, 2013

250405udaipur. भटनागर समिति की रिपोर्ट में कर्मचारियों ने वेतन विसंगतियों को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रे ट के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई आम सभा में आंदोलन की अग्रिम रणनीति बनाई गई।

इस दौरान विभिन्नब कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित किया। बताया गया कि कनिष्ठ लिपिक की ग्रेड पे 3600 रुपए, वरिष्ठ लिपिक की ग्रेड पे 4200 रुपए, कार्यालय सहायक की ग्रेड पे 4800 रुपए और कार्यालय अधीक्षक की ग्रेड पे 5400 रुपए करने की मांग की गई। मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगों पर एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग मंत्रालयिक कर्मचारियों के वरिष्ठ कर्मचारी नेता मोतीलाल लौहार को संयुक्त संघर्ष समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। प्रांत से प्राप्त निर्देशों के अनुसार संयुक्त संघर्ष समिति सभी विभागों से चर्चा कर आंदोलन की रणनीति तैयार करेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply