Header Banner

निशक्त युवाओं को प्रशिक्षण के बाद किट वितरित

BY — April 27, 2013

आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से बड़ी में हुआ कार्यक्रम

270409Udaipur. नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में शनिवार को बड़ी स्थित सेवा महातीर्थ में आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से निशक्तजन के लिए आयोजित प्रशिक्षण पूरा करने पर करीब 60 युवाओं को प्रमाण-पत्र, मशीन व अन्य आवश्यक किट प्रदान किए गए।

समारोह का शुभारम्भ कैलाश ‘मानव’ मुख्य अतिथि सीताराम सर्राफ, राजदेव प्रसाद, अलका चौधरी, मोहनबाई पटेल आदि ने किया। मानव ने कहा कि फैशन डिजाइनिंग एवं ऑफिस असिस्टेंाट प्रशिक्षण केन्द्र में 60 निशक्त किशोर-किशोरियों के 3-3 माह का प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रमाण पत्र, सिलाई मशीन व आवश्यक सामग्री के किट प्रदान किए गये।

270408उन्होंने बताया कि सेवा को ही बड़ा धर्म मानते हुए संस्थान ने अब तक एक लाख 60 हजार निशक्तजनों के निशुल्क ऑपरेशन किए और उनकी विकलांगता में सुधार कर उन्हें सशक्त बनाकर समाज के मुख्यधारा से जोड़ा है। संस्थान की ओर से किडनी, यूरिनरी, ब्लेडर, हृदय और कैंसरग्रस्त लोगों की चिकित्सा में दिए सहयोग की जानकारी देते हुए जून में 21 वें निशुल्क विकलांग युवक-युवतियों के विवाह समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत की। संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने भगवती व भामाशाहों का पगड़ी उपरणा व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मान किया। संचालन महिम जैन व यशोदा पणिया ने किया। सन्तोष दांत्या व मीना चैहान ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply