Header Banner

बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा में नकल के 6 मामले दर्ज

BY — April 28, 2013

suvivi logoUdaipur. मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के तत्वावधान में रविवार को आयोजित प्रदेशस्तरीय बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा में विश्ववविद्यालय के पर्यवेक्षकों ने छह‍ स्थानों पर नकल के मामले बनाए।

परीक्षा के समन्वयक प्रो. के. वेनुगोपालन ने बताया कि प्रदेश में परीक्षा के लिए 700 केन्द्र बनाए गए थे। करीब ढाई लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। व्यवस्थित तथा पारदर्शी तरीके से सम्पन्न इस परीक्षा के लिए हर केन्द्र पर विवि के पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई। साथ ही नोडल अधिकारी तथा उडन दस्तों का भी गठन किया गया जिन्होंने पूरी मुस्तैदी के साथ परीक्षार्थियों की जांच की।
उदयपुर शहर में कुल 22 केन्द्र बनाए गए थे जिसमें 9581 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। हर केन्द्र की वीडियोग्राफी करवाई गई ताकि परीक्षा के दौरान पूरी तरह पारदर्शिता रहे। विवि के कुलपति प्रो. आई. वी. त्रिवेदी भी लगातार नजर रखे थे। उन्होंदने स्वयं कई केन्द्रों की जांच कर व्यवस्थाएं देखी। बाड़मेर, जालोर तथा धौलपुर में कुल 6 नकल के मामले बनाए गए। किसी प्रतियोगी परीक्षा में पहली बार नकल के मामले पकडे गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply