Header Banner

जैन समाज आया कटारिया व पाटनी के समर्थन में

BY — May 20, 2013

महावीर युवा मंच संस्थान व ओसवाल बडे़ साजन सभा का समर्थन

kataria-1Udaipur. श्री महावीर युवा मंच संस्थान एवं ओसवाल बड़े साजन सभा ने गुलाबचंद कटारिया एवं मार्बल उद्यमी विमल पाटनी के समर्थन में 31 मई को कलक्ट्रेट पर होने वाले आंदोलन में पूर्ण सहभागिता की घोषणा की है।

संस्थान के अध्यक्ष टीनू मांडावत, ओसवाल बड़े साजन सभा के अध्यक्ष दिलीप सुराणा एवं मंत्री अनिल कोठारी ने बताया कि महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में 31 मई को कलक्ट्रेट पर जंगी प्रदर्शन और 4 जून को धरना व सामूहिक उपवास एवं मंत्रोच्चार के कार्यक्रम में संस्थान अपनी पूर्ण भागीदारी निभाएंगे। 26 मई को आयड़ में होने वाली बैठक में संस्थान के पदाधिकारी शिरकत करेंगे। तीनों पदाधिकारियों ने कटारिया व पाटनी को सीबीआई द्वारा गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाते हुए कड़ी निंदा की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply